शिवपुरी। आज अनंत चौदस का दिन है। गणेश चतुर्थी से अनंत चौदहस तक चलने वाले गणेश महाउत्सव का आज अंतिम दिन है। शिवपुरी शहर सहित प्रशासन ने श्री विघ्नहर्ता की विदाई की तैयारी पूर्ण कर ली है। शिवपुरी शहर मे गणेश कुंड में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा वही बड़ी प्रमिमाओ को अमोला पर सिंध नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाऐगा।
शहर में गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे 10 दिन धूमधाम से मनाया गया। अब आज रात से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन शुरू होगा। शनिवार रात को अमोला स्थित सिंध नदी के पुल, मझेरा तालाब से लेकर शहर में मौजूद गणेश कुंड पर प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। बड़ी प्रतिमाएं तो सीधे सिंध नदी में जाएंगी, जबकि छोटी प्रतिमाएं शहर के गणेश कुंड में विसर्जित होंगी।
अंचल में भी 10 दिन तक गणेशोत्सव की धूम रही। कुछ स्थानों पर शुक्रवार को प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया तो कुछ स्थानों पर आज शनिवार को प्रतिमा विसर्जित की जाएंगी। इस दौरान नदी व तालाबों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल को तैनात किया गया गया है। वहीं वहीं गोताखोर भी अलर्ट कर दिए गए हैं।
कई पंडालों में लगी आकर्षक झांकियां
पूरे 10 दिन गणेश उत्सव के दौरान कई बड़े पांडालों जैसे माधव चौक, जल मंदिर आदि स्थानों पर समितियों ने एक से बढ़कर एक झांकियां लगाई। शहर ही नहीं जिले के कोलारस, करैरा, पिछोर, पोहरी व बैराड़ सहित अन्य स्थानों पर भी बड़ी व सुदंर प्रतिमाओं को विराजमान कर मनमोहक झांकियां लगाई गई थी। इस दौरान कुछ स्थानों पर रामलीला का भी मंचन किया गया। खास बात यह रही कि इस आयोजन के दौरान हर रोज बारिश होती रही लेकिन भक्तों की आस्था कम नहीं हुई।