पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाना सीमा में निवास करने वाली एक 22 साल की विवाहिता अपने कमरे मे फांसी पर लटकी मिली है। पुलिस ने ने पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पुरा निवासी पूजा उम्र 22 साल पत्नी राहुल वंशकार ने शुक्रवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ससुरालीजन नींद से जागे तो पूजा को फांसी के फंदे पर लटका पाया। सूचना पर मायापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में पता चला है कि चार साल पहले ही पूजा की शादी हुई थी। शादी के बाद बच्चे भी नहीं हुए हैं।