SHIVPURI NEWS - पुरानी रंजिश: दो पक्षों में चलते फरसे लाठी-डंडे, महिलाऐं भी घायल

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम गिन्दौरा में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया, इस विवाद में महिलाएं भी घायल हुई हैं फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रोस कायमी कर ली हैं।

फरसे और लाठी-डंडे से हमला
जानकारी के अनुसार ग्राम गिन्दौरा थाना इंदार के रहने वाले एक पक्ष के अक्षय कुमार जाटव ने बताया कि गांव के जुझार सिंह जाटव, मोहर सिंह जाटव, भानु जाटव और रामगढ़ निवासी सोनू जाटव ने हम पर हमला किया हैं। मोहर सिंह ने डंडे से अक्षय पर बार किया। जुझार सिंह ने फरसे से अक्षय की बहन लाली के सिर पर चोट पहुंचाई। भानु और सोनू ने अक्षय की मां हरकुवंरबाई पर हमला किया। अभिषेक और मुकेश ने बीच बचाव किया।

झगड़े में महिलाऐं भी घायल
दूसरा पक्ष जुझार सिंह जाटव ने बताया कि में अपनी बहन शिवानी के साथ घर जा रहा था तभी इसी दौरान अक्षय कुमार जाटव ने उन्हें रोका। अक्षय ने कुल्हाड़ी से जुझारसिंह के माथे पर बार किया। बीच-बचाव करने आई शिवानी को धक्का देकर गिरा दिया। सोनू और राकेश जाटव इस घटना के गवाह हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।