शिवुपरी। आज से घट स्थापना के साथ शिवपुरी में नवरात्रि का महोत्सव का श्रीगणेश हो चुका है। शिवपुरी जिले में शारदीय नवरात्रि की धूम रहती है,शिवपुरी जिले का सबसे बडा शारदीय नवरात्रि का उत्सव शिवपुरी शहर के गांधी पार्क मैदान में मनाया जाता है इस उत्सव के लिए 50 हजार फीट में टेंट लगाया गया है और इन नवरात्रि के 9 दिन में सनातन संस्कृति के रंग इस पंडाल में विखरेगें।
भव्य 10 फुट की प्रतिमा की स्थापना
शिवपुरी मानव वेलफेयर सोसाइटी मॉ अम्बे एसोसिएशन शिवपुरी के द्वारा गांधी पार्क में नवरात्रि का महोत्सव मनाया जाता है। इस महोत्सव में मॉ शेरावाली की 12 फुट की प्रतिमा की स्थापना की गई है इसके अतिरिक्त 4 अन्य प्रतिमा भी स्थापित की गई हैं। नवरात्रि के नौ दिनो माता की सेवा,सुबह शाम आरती सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाऐगा।
यह कार्यक्रम बिखरेंगे भक्ति का रस
21 सितंबर: दोपहर 1:30 बजे माताजी का आगमन के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
22 सितंबर: प्रातः 7:30 बजे माताजी की स्थापना और शाम 4 बजे से रंगोली प्रतियोगिता।
23 सितंबर: सुबह 10 बजे से चित्रकला प्रतियोगिता और शाम 6 बजे से गणेश प्रतिमा सजाओ प्रतियोगिता।
24 सितंबर: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक फिजियो थेरेपी स्मिता गोयल, होम्योपैथिक डॉ रवि गोयल और आयुर्वेदिक चिकित्सा डॉ अनिल वर्मा के लिए हेल्थ कैंप।
25 सितंबर: झांसी के प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा हेल्थ कैंप, जिसमें नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एन.एस. सेंगर, गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. आर.पी.एस. बुंदेला और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. प्रतीक शिवहरे सेवाएं देंगे।
26 सितंबर: रात्रि 9 बजे से जबलपुर के कलाकारों द्वारा रात्रि जागरण, भजन संध्या और खाटू श्याम दरबार का आयोजन। साथ ही छप्पन भोग और पूड़ी-सब्जी का वितरण भी किया जाएगा।
27 सितंबर: रात्रि 8 बजे से मुंबई के डी.जे. कलाकारों द्वारा लाइव गरबा डांडिया का मुख्य आकर्षण।
28 सितंबर: सुबह 10 बजे से ग्वालियर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश मोदी, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश रावत और चेस्ट फिजिशियन डॉ. दीपक चोपड़ा द्वारा हेल्थ कैंप। रात्रि 8 बजे से इंटर क्लब डांडिया प्रतियोगिता।
29 सितंबर: रात्रि 8 बजे से स्कूल और प्रोफेशनल गरबा डांडिया प्रतियोगिता।
30 सितंबर: सुबह 7 बजे से हवन पूजन और दोपहर 3 बजे से माताजी का विसर्जन।
2 अक्टूबर: दोपहर 3 बजे से श्री राम शोभा यात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर गांधी पार्क मैदान पहुंचेगी, जहां शाम 7 बजे 90 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
प्रतिदिन शाम 7:30 बजे संगीतमय महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जो विशेष रूप से दर्शनीय होगा। इस महोत्सव का उद्देश्य सामाजिक और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर राजेश ठाकुर, बंटी शिवहरे, संतोष शिवहरे, राजीव भाटिया, सतीश शर्मा, किशोर जैमिनी, टानु राजोरिया आदि मौजूद रहे।