Shivpuri News - कोलारस में 3 जगह गिरी आकाशीय बिजली 3 लोग घायल-मकान क्षतिग्रस्त

Bhopal Samachar

कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र अंतर्गत आने वाले तीन गांव में आकाशीय बिजली गिरने से, 3 लोग घायल हो गये हैं वहीं दो मकान और एक झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं, तीनों घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया हैं जहां उनका उपचार जारी हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राम कंचनपुर, कोलारस के रहने वाले भैयालाल केवट अपनी पत्नी चंद्रा केवट के साथ झोपड़ी में ही थे तभी अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ और बारिश होने लगी,तेज बारिश आंधी के कारण चंद्रा और भैयालाल की झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे दोनों पति—पत्नी घायल हो गये हैं और उनका सामान सहित झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं ग्रामीणों ने दोनों को तत्काल अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करा दिया हैं जहां उनका उपचार जारी हैं।

बताया जा रहा हैं कि पूर्णखेड़ी गांव के रहने वाले धीरज लोधी के मकान पर भी आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसे भाई बंटी लोधी के हाथ,कंधे और गर्दन में चोटें आई हैं, वहीं दूसरी ओर कोलारस कस्बे के लोधी मोहल्ले में रविन्द्र यादव के मकान पर भी आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे मकान की दीवारों में दरारें आ गईं। हालांकि घर के किसी सदस्य को कोई चोट नहीं आई। लोगों ने प्रभावित परिवारों के लिए प्रशासन से राहत और मुआवजे की मांग की है।