पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के खनियाधाना थाना सीमा में आने वाले गांव औढी में निवास करने वाली एक नाबालिग को 2 बचचो को बाप अपहरण कर ले गया था। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करते हुए नाबालिग को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार औढी गांव के निवासी एक युवक ने शिकायत करते हुए बताया कि उसकी 17 साल की नाबालिग बेटी को आरोपी रोहित जो कि उसकी बड़ी बेटी का ननदौई है अपने साथ भगाकर ले गया। इस मामले में किशोरी के नाबालिग होने के चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया था।
इस मामले को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए अपहृता को अतिशीघ्र दस्याब करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के पालन मे अति. पुलिस अधीक संजीव मुले, एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी खनियाधाना द्वारा पुलिस टीम बनाकर नाबालिग बालिका की दस्तयाब हेतु प्रयास किये गये। पतारसी के दौरान 23 सितंबर को नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर अपहृता को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।
वही आरोपी रोहित पुत्र ऊधम केवट निवासी ग्राम बमना को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण मे विवेचना जारी है। उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर, उनि अरविंद सिंह, आर. 1073 अनूप, आर. 781 हेमसिंह तथा म.आर. 577 हनीराजा चौहान की अहम भूमिका रही।