शिवपुरी। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) का संचालन अब नई कार्यकारिणी करेगी। छह साल बाद सभी नए चेहरे संगठन में आए हैं। ग्वालियर के सिंधिया राजवंश की तीसरी पीढ़ी से युवराज 29 वर्षीय महाआर्यमन सिंधिया निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। सिंधिया राजवंश की तीसरी पीढ़ी के रूप में महाआर्यमन सिंधिया के MPCA के अध्यक्ष चुने जाने पर शिवपुरी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
जिला अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि क्या वास्तव में भाजपा वंशवाद से परे हो गई, कई लोगों का जबाब होगा हां, लेकिन मैं कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में यह कहता हूं कि मप्र में लगातार भाजपा में वंशवाद हावी होता जा रहा है। इसका जीता-जागता प्रमाण वर्तमान में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया के रूप में देखा जा सकता है।
जहां निर्विवाद रूप से सोची समझी रणनीति के तहत मप्र क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष मनोनीत किया और एक बार फिर से इस मनोनयन ने भाजपा के वंशवाद-परिवार को बढ़ावा देने का कार्य किया। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वंशवाद विरोध को इस नियुक्ति ने आईना दिखाने का कार्य किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के रूप में महानआर्यमन सिंधिया के मप्र क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष मनोनीत होने पर इसे वंशवाद बताया।