शिवपुरी। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशन में फिट इंडिया मिशन अंतर्गत पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से रविवार 21 सितम्बर को जिले में "संडे ऑन साइकिल" अभियान का विशेष आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 8 बजे पोलो ग्राउंड शिवपुरी से प्रारंभ होकर कस्टम गेट, बाल शिक्षा निकेतन स्कूल, कमलागंज, माधव चौक, गुरुद्वारा चौक एवं राजेश्वरी रोड होते हुए पुनः पोलो ग्राउण्ड पर सम्पन्न होगा।
कलेक्टर ने समस्त विभागीय अधिकारियों एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को इस अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान की थीम "फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज" निर्धारित की गई है, जिसके माध्यम से नियमित शारीरिक गतिविधियों के जरिए स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाएगा।
आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जिसमें डॉक्टर, पुलिसकर्मी, शारीरिक शिक्षा शिक्षक, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, राष्ट्रीय कैडेट कोर, माई भारत स्वयं सेवक एवं अन्य हितधारक सक्रिय रूप से शामिल होंगे।