फक्कड़ कॉलोनी में पत्नी से विवाद, गुस्से मे पति लटक गया फांसी पर - Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी शहर में फिजिकल थाना क्षेत्र स्थित फक्कड़ कॉलोनी निवासी एक युवक का शव शनिवार सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के दौरान युवक अकेला था। उसकी पत्नी मायके गई थी और इसे लेकर युवक का पत्नी से मामूली विवाद हुआ था। घटना की सूचना पर से मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक फक्कड़ कॉलोनी में शनिवार की सुबह राजेन्द्र राठौर उम्र 48 साल का शव घर के कमरे में लटका मिला। शनिवार सुबह किसी काम से बेटा जब पिता से मिलने पहुंचा तो पिता का शव फंदे से लटका हुआ था। बताया जा रहा है कि राजेंद्र की पत्नी रक्षाबंधन को अपने मायके गई थी और जाने से पहले किसी बात पर से राजेन्द्र का पत्नी से छोटा मोटा विवाद हुआ था।

बेटा भी पिता से कई दिन से अलग रह रहा था। राजेंद्र ने खुदकुशी क्यों की, इसका अभी खुलासा नही हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद मामले की पड़ताल में शुरू कर दी है।