SHIVPURI NEWS - बच्चों के एक मात्र खेल मैदान को जोत दिया पूर्व सरपंच पति ने, करेंगे सहाब खेती

Bhopal Samachar

करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा के ग्राम पंचायत निवाड़ी के ग्राम झंडा में बच्चों के खेल मैदान को पूर्व सरपंच पति के द्वारा जोत दिया गया हैं जब इस खेल मैदान को जोता जा रहा था तब ग्राम के कुछ बच्चों ने जब इस संबंध में सरपंच पति से कहा कि यह हमारे खेलने का एक मात्र मैदान हैं इसको मत जोतों,इसी बात पर सरपंच पति ने बच्चों के साथ गाली—गलोंच कर उनके साथ मारपीट करने का प्रयास किया गया। जब इसकी शिकायत वर्तमान सरपंच से की गई तो सरपंच ने अनसुना कर दिया।

जानकारी के अनुसार निवासी ग्राम पंचायत निवाड़ी के ग्राम झंडा के रहने वाले जीतेन्द्र पाल ने बताया कि गांव में एकमात्र खेल मैदान था। जिसमें ग्राम के समस्त बच्चे खेलते थे। एवं खेल कार्यक्रम करते थे, ग्राम में बच्चों के द्वारा मैदान में खेल प्रतियोगिता करवाई जाती है। उपरोक्त मैदान की भूमि शासकीय है। कि पूर्व सरपंच पति भगवत लोभी पुत्र दयाराम लोधी निवासी ग्राम निकटी पंचायत ऊंचा ने आज 07 जुलाई 2025 को ट्रेक्टर से जोत दिया है।

पूर्व सरपंच पति भगवत लोधी पुत्र दयाराम लोधी ने 07 जुलाई 2025 को जोता और ग्राम के बच्चों को खेल मैदान से वंचित कर दिया है। ट्रेक्टर वाला रानू तोमर पुत्र इमरत सिंह तोमर से ग्राम के बच्चों ने मैदान को जोतने से मना किया तो ट्रैक्टर वाले बच्चों के साथ गाली गलोच की और मारपीट करने की कोशिश की है। भगवत ने बच्चों के साथ गाली गलौज की एवं खून खराबा करने की कोशिश की और भगवत ने बच्चों के साथ मारपीट करने की कोशिश की और कहा कि ट्रैक्टर से सम्पूर्ण खेल मैदान को जोत दिया ग्राम निवाडी में मात्र एक ही खेल मैदान है।

जो कि पूर्व सरपंच पति के द्वारा जोत दिया गया है। जिससे बच्चे अब खेल नहीं पायेगे। एवं वर्तमान सरपंच को भविष्य भी कोई भी चिंता नहीं है। एवं बच्चों ने वर्तमान सरपंच से बात की तो सरपंच ने भी कोई कार्यवाही नहीं की और बच्ची के खेल मैदान को जोत दिया है। बच्चों को खेल मैदान से दूर नहीं किया जाये और खेल में बच्चों के खेल के साथ कई कार्यक्रम संपन्न होते है। जिससे पूर्व सरपंच पति के द्वारा उपरोक्त मैदान को जीत दिया है। जिससे ग्राम के बच्चों को असुविधा हो रही है।