SHIVPURI NEWS - बगीचा सरकार वाले दल को मिला बल,जांच सिद्ध होने से उत्साहित पार्षद करेंगे सुंदरकाण्ड

शिवपुरी। नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों के बीच चल रहे विवाद में नगर पालिका में उच्च स्तरीय जांच पूर्ण होने की खबर मिल रही है। एडीएम अनुपम शुक्ला के नेतृत्व में की गई इस जांच में कई प्रकार की अनिमित्ताएं सामने आई है। खबर मिल रही है कि लगभग 5 करोड़ की फाइल गायब है। अध्यक्ष विरोधी बगीचा सरकार वाला दल उत्साहित है। इसलिए वह दुश्मन को निपटने के लिए फिर सुन्दरकाण्ड का आयोजन कर रहा है।

नगर पालिका के असंतुष्ट पार्षदों के द्वारा एक बार फिर से शहर के बीचों बीच माधव चौक चौराहे पर संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यहां 12 जुलाई शनिवार को सायं 6 बजे से स्थानीय माधव चौक चौराहे पर सभी असंतुष्ट पार्षदों सहित नगर के आमजन के साथ सुंदरकाण्ड पाठ करेंगें। यहां पार्षदों का कहना है कि एक बार फिर से नगर पालिका का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है, एडीएम दिनेश चंद शुक्ला के द्वारा दी गई रिपोर्ट में नपा अध्यक्ष के कार्यकाल में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है।

इसके साथ ही सभी पार्षदों ने इस भ्रष्टाचार को उजागर होने को लेकर अपनी सफलता जाहिर की है और इससे उत्साहित होकर यह संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया है। सभी नगर वासियों एवं पार्षदों सहित नगर के गणमान्य नागरिकों, श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि नगर के विकास के लिए, विश्व शांति हेतु आयोजित सुंदरकाण्ड पाठ में शामिल होकर पुण्य लाभार्थी बनें।