SHIVPURI NEWS - कुंए के घाट पर फिसला पैर, युवक गिरा कुएं में मौत

Bhopal Samachar

पोहरी। शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम अगर्रा में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई। शुक्रवार शाम को पानी भरने गए धर्मेंद्र प्रजापति उम्र 22 साल की कुएं में गिरने से मौत हो गई। धर्मेंद्र कुएं से पानी भरने गया था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए।

लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मृतक धर्मेंद्र, मातादीन प्रजापति का पुत्र था और अगर्रा का रहने वाला था। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।