बैराड। शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के बैराड थाना सीमा में आने वाले गांव मारौरा खालसा में एक युवक अपनी ससुराल में पेड पर टंगा मिला है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महेश पुत्र श्यामलाल प्रजापति उम्र 34 साल निवासी वार्ड क्रमांक-19 गणेश गली शिवपुरी सोमवार को अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल मारौरा खालसा गया था। मंगलवार की सुबह छह बजे जब ससुराल वाले सोकर उठे तो देखा कि महेश प्रजापति घर में नहीं था।
इसके चलते महेश के साले अशोक प्रजापति, वीरू प्रजापति, लक्ष्मण प्रजापति ने सुबह से ही उसे ढूंढना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद उसका शव ठाकुर बाबा मंदिर पर लगे पीपल के पेड़ पर लटका मिला। महेश प्रजापति ने आत्महत्या किन कारणों से की उनका खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।