SHIVPURI NEWS - महुअर नदी में मिला 2 वर्षीय देव का शव, घर के किनारे है नदी

Bhopal Samachar

करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गणेश मंदिर के पास नदी के किनारे आज एक 2 साल के मासूम का शव मिला हैं वहीं बता दें कि मासूम बीते गुरुवार के दिन अपने घर से खेलते हुए गुम हो गया। जिसके बाद बच्चे की तलाश की,लेकिन वह कहीं भी नहीं मिला,वहीं आज सुबह मासूम का शव शमशान घाट रपट के पास महुअर नदी में मिला हैं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं।

जानकारी के अनुसार देव वंशकार पुत्र धर्मेंद्र बंशकार उम्र 2 साल निवासी करैरा कल 26 जून 2025 को लगभग दोपहर 12 बजे अपने घर से से खेलते खेलते कहीं चला गया। जब परिजनों ने देव को देखा तो वह घर पर नहीं मिला। जिसके बाद परिजनों ने देव की हर जगह तलाश की,लेकिन वह कहीं भी नहीं मिला। जिसके बाद आज सुबह उसका शव शमशान घाट रपट के पास महुअर नदी में मिला हैं,पुलिस ने शव का बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं।

नदी से लगा हुआ था देव का घर
वहीं बताया जा रहा हैं कि महुअर नदी से 40 से 45 फीट की दूरी पर ही देव वंशकार का घर था। तथा मासूम देव को यह अंदाजा भी नहीं था कि में इस नदी में डूब जांउआ। वहीं देव अपनी मस्ती में खेलते खेलते नदी में जा गिरा। डूबने के कारण उसकी तत्काल ही मौत हो गई।