SHIVPURI NEWS - आज सबसे लंबा 13 घंटे का दिन होगा, क्योंकि सूर्य दक्षिणायन होंगे

Bhopal Samachar

शिवपुरी। 21 और 22 जून को खगोलीय, ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टि से कई संयोग बन रहे हैं। शनिवार 21 जून को सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायन होंगे, जिसे वैवस्वत मन्वंतर के प्रारंभ का संकेत माना गया है। इस दिन सबसे लंबा 13 घंटे का दिन होगा। वहीं, रविवार 22 जून को शाम 4:14 बजे सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। पंडितों और ज्योतिषाचार्य के अनुसार यह संयोग मेष, मिथुन, कर्क, तुला और मीन राशियों के लिए शुभ है। इससे वर्षा, कृषि और आंतरिक ऊर्जा में संतुलन आएगा, जो किसानों के लिए सकारात्मक रहेगा।

पं विकास दीप शर्मा ने बताया कि सूर्य का दक्षिणायन और आर्द्रा में प्रवेश धार्मिक रूप से भी महत्वपूर्ण होता है। पूर्वांचल सहित कई क्षेत्रों में इस अवसर पर पारंपरिक 'आर्द्रा नक्षत्र थाली' बनाई जाती है, जिसमें दालपूरी, खीर, मौसमी सब्जियों और आम होते हैं। मत्स्य पुराण के अनुसार, यह काल देवी-देवताओं की पूजा के लिए विशेष रूप से शुभ होता है और इस समय की गई उपासना से मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं।

खेती के लिए शुभ समय आएगा
सूर्य इस बार सौम्य और सुकर्मा योग में आई में प्रवेश करेंगे। यह ऊर्ध्वमुख नक्षत्र है, जिसमें ऊपर की ओर गति करने वाले कार्य जैसे बीज बोना और खेती शुभ माने जाते हैं। इस बार मधा, पुष्य पुष्य और और अश्लेषा नक्षत्रों में अधिक वर्षों की संभावना जताई गई है। पं. सुगन चंद जैन अमोल ने बताया कि रविवार को सूर्य शाम 4:14 बजे आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस समय सूर्य के साथ बुध और गुरु भी रहेंगे, जो अच्छी वर्षा के संकेतक हैं। रोहिणी का वास समुद्र तट पर होने से तेज हवाओं और मानसून की संभावना भी जताई गई है।

जानिए कैसे आएगा बदलाव
पं. विकास दीप शर्मा ने बताया कि 21 जून को ग्रीष्म अयनांत (मकर रेखा पर सूर्य लंबवत) है। भारत में यह साल का सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होगी-दिन की अवधि 13 घण्टे से अधिक और रात लगभग 11 घंटे की रहेगी। इसके बाद दिन छोटे और रातें लंबी होती जाएंगी। सूर्य के दक्षिणायन के समय वैवस्वत मन्वंतर की शुरुआत की शुरुआत मानी जाती है। यह वर्तमान में चल राय सातवां मन्वंतर है, जो 71 चतुर्युगी तक चलता है और मझा के एक दिन (कल्प) का एक भाग होता है।

राशियों पर यह रहेगा प्रभाव
मेष-आत्मविश्वास का संचार।
वृषभ-मानसिक उथल-पुथल।
मिथुन-निर्णय लेने में स्पष्टता आएगी। तरक्की के योग।
कर्क-आत्मबल और सार्वजनिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह- आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा।
कन्या-मित्रों और नेटवर्क से लाभ।
तुला-करियर में नए अवसर।
वृश्चिक-धार्मिक यात्रा का योग।
धनु-निवेश से लाभ।
मकर-जीवनसाथी से संबंध मजबूत।
कुंम-स्वास्थ्य में सुधार, कार्यक्षेत्र में स्थिरता।
मीन-शिक्षा और बच्चों से जुड़ी सफलता।