SHIVPURI NEWS - बहू से झगडे के बाद जहर गटक गई सास, उपचार के दौरान मौत

कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना सीमा में आने वाले ग्राम नेगमा में बुधवार की सुबह सास-बहू के बीच हुई कहासुनी के उपरांत सास ने जहर खा लिया। जहर खाने के उपरांत महिला को उपचार के लिए शिवपुरी लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार प्रवेश पत्नी खलक सिंह लोधी उम्र 47 साल और उसकी बहू की बुधवार की सुबह घर पर किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके विवाद के बाद प्रवेश ने गुस्से में आकर घर में रखी सल्फास की गोली खा ली। सल्फास खाने से महिला की तबीयत बिगड़ने लगी तो खेत पर उसके पति व बेटों को खबर करके बुलाया और महिला को उपचार के लिए रन्नौदस्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। रन्नौद से महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका का पीएम करवा कर मर्ग कायम कर लिया है।