SHIVPURI NEWS - कुश कल्याण बोर्ड के शिवपुरी विधान सभा प्रतिनिधि बने अवधेश कुशवाह

शिवपुरी। कुश कल्याण बोर्ड शिवपुरी जिले का प्रतिनिधि एवं विधानसभा में प्रतिनिधि बनाए गए है कुश कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह  जी राज्य मंत्री दर्जा  एवं  नरेश सिंह कुशवाहा जी राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाह महासभा की अनुशंसा पर शिवपुरी विधानसभा के प्रतिनिधि अवधेश कुशवाह को बनाया गया है।

अवधेश कुशवाह समाज सेवी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाह समाज के रहे है अवधेश कुशवाह ने समाज के हित के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं कुश कल्याण बोर्ड शिवपुरी जिले का प्रतिनिधि एवं विधानसभा में प्रतिनिधि बनाए जाने पर शिवपुरी जिले के समस्त समाज के लोगो ने बधाई दी

जिले की समस्त विधानसभा के प्रतिनिधि
जिला प्रतिनिधि मंगल कुशवाह  पूर्व पार्षद कोलारस,शिवपुरी विधानसभा अवधेश कुशवाह,पोहरी विधानसभा रूप सिंह कुशवाह सरपंच बनवारीपुरा,  करैरा विधानसभा महिप सिंह कुशवाह कोलारस, विधानसभा छत्रपाल सिंह कुशवाह और पिछोर चंदन कुशवाह।