SHIVPURI NEWS - साथ चलने को राजी नही हुई महिला तो मार दी गोली, इधर महिला की मौत

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के नरवर थाने की मगरौनी चौकी क्षेत्र मे एक महिला गोली के छर्रे लगने से गंभीर घायल होने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि महिला गांव के हैंडपंप पर पानी भर रही थी तभी एक युवक ने गोली चला दी,महिला गंभीर रूप से घायल  हो गई इधर बैराड़ थाना अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुरा में रविवार की रात आधी के कारण एक घर के आंगन में लगा पेड़ गिर गया। इस दौरान एक महिला पेड़ के नीचे दब गई, जिसके चलते महिला की मौत हो गई।

नरवर थाने की मगरौनी चौकी सीमा में महिला लाली उम्र 30 साल निवासी बडी पना नहर मगरौनी सोमवार को हैंडपंप पर पानी भर रही थी इस दौरान गांव का उदय भान और अपने साथ चलने की बोलने लगा। जब महिला ने उसके साथ जाने से मना किया तो उदयभान ने उसके ऊपर गोली चला दी। जिससे महिला के शरीर में छह जगह छरें लगे है। महिला को गंभीर हालत के चलते ग्वालियर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

इधर आँगन मे लगा पेड़ गिरा,महिला की मौत
पोहरी अनुविभाग के बैराड़ थाना सीमा में आने वाले  ग्राम लक्ष्मीपुरा में आई आंधी के बीच जय सिंह बघेल के घर के आंगन में लगा नीम का पेड़ उखड़ कर जमींदोज हो गया। इस दौरान आंगन में काम कर रही जय सिंह बघेल की पत्नी गायत्री पेड़ के नीचे दब गई। पेड़ के नीचे दबने के कारण गंभीर रूप से घायल हुई महिला को उपचार के लिए शिवपुरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

परंतु हालत में सुधार नहीं होने के चलते उसे  ग्वालियर रेफर कर दिया गया। महिला को उपचार के लिए ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। महिला के स्वजन उसे बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।