SHIVPURI NEWS - शनिवार को बिजली की महा कटौती, 8 घंटे बत्ती गुल

शिवपुरी। आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 11 के.व्ही.बड़ागांव एवं लुधावली से संबंधित क्षेत्र में 22 फरवरी को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उक्त 11 के.व्ही.बड़ागांव एवं लुधावली के बंद रहने से 22 फरवरी को प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक बड़ौदी गांव, इन्डस्ट्रियल एरिया बड़ौदी एवं बड़ा गांव क्षेत्र तथा लुधावली एवं गऊशाला से जुडे समसत क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।