SHIVPURI NEWS - गुना के डॉक्टर के बेटा हो गया था गायब सिंधिया समर्थक युवा नेता राहुल व्यास ने खोज लिया

Bhopal Samachar

शिवपुरी। बीते रोज गुना शहर की न्यू सिटी कॉलोनी में रहने वाला एक बच्चा अचानक घर से गायब हो गया था। वह घर से मार्कर लेने के लिए निकला था,परिवार ने इस बच्चे की गायब होने के बाद पुलिस को दी,गुना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए CCTV चैक किए तो वह गुना से बनारस जाने वाली ट्रेन में जाता हुआ दिखा,यह ट्रेन शिवपुरी से गुजरनी थी,इसलिए मदद के लिए शिवपुरी में सिंधिया समर्थक युवा नेता और नगर पालिका अध्यक्ष सरोज रामजी के बेटे राहुल व्यास को फोन लगाकर मामले की स्थिति परिजनों ने बताई। बताया जा रहा है कि राहुल व्यास ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर इस बच्चे को सुरक्षित खोज लिया।

मिली जानकारी के अनुसार शहर की न्यू सिटी कॉलोनी में रहने वाले एक डॉक्टर का 12 वर्षीय बेटा बुधवार सुबह से ही अपनी मां से बनारस जाने की जिद कर रहा था। लेकिन माँ ने कहा कि बाद में चलेंगे। शाम करीब 7:30 बजे बच्चा अपनी मां से मार्कर लेने जाने का बोलकर घर से निकला। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो परिवार वालों को चिंता हुई। उसे आस पड़ोस और दुकानों पर तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। बच्चे के पिता ने नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता को सूचना दी। साथ ही पुलिस एक भी सूचना दी गई। नपाध्यक्ष ने भी पुलिस अधिकारियों से बात की। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई।

SP संजीव कुमार सिन्हा के निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी TI अनूप भार्गव खुद ही CCTV कंट्रोल रूम पहुंचे और जांच की। इसी दौरान बच्चा रेलवे स्टेशन पर CCTV में कैद हो गया। वह अहमदाबाद-वाराणसी ट्रेन में बैठते हुए दिख गया। पुलिस ने ट्रेन का पता लगाया और ट्रेन के अगले स्टॉप शिवपुरी में पुलिस को खबर की।वही गुना नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद गुप्ता ने भी शिवपुरी नगरपालिका उपाध्यक्ष रामजी व्यास को भी जानकारी दे दी थी। उपाध्यक्ष ने अपने बेटे राहुल व्यास को तुरंत स्टेशन पर भेजा। शिवपुरी में पुलिस ने ट्रेन से बच्चे को बरामद कर लिया।

देर रात पुलिस बच्चे को सकुशल गुना ले आई। रात तक मिली जानकारी के अनुसार बच्चा बुधवार सुबह से ही अपनी मां से बनारस जाने की जिद कर रहा था। जब वह अचानक गायब हो गया तो उसके परिवार को यही शंका हुई कि वह वाराणसी जाने ही न निकल गया हो। बुधवार को गुना से वाराणसी के लिए ट्रेन भी जाती है। इसलिए सबसे पहले उसमें सर्चिंग को गई और बच्चा मिल गया। SP संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम को लगाया गया। उन्होंने शिवपुरी पुलिस से बात ही। शिवपुरी स्टेशन से बालक को बरामद कर लिया गया है।