SHIVPURI NEWS - DFO के पर्चे चिपकाने वाले संदिग्धों को पुलिस ने उठाया, महिला कर्मचारी पहुंची DM के पास

Bhopal Samachar

शिवपुरी। सामान्य वन मंडल डीएफओ को साजिशन बदनाम करने चस्पा कराए पचों को लेकर रविवार को वन विभाग की कर्मचारी व अफसर महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची। डीएफओ के खिलाफ महिला अफसर का नाम जोड़े जाने से आहत विभाग की महिला वर्ग खासी आहत नजर आईं। कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर सोशल मीडिया पोस्ट हटवाने की मांग की है।

साथ ही एसपी से समन्वय कर दोषियों को ढूंढ़कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि किसी ने बाईपास रोड, सकूलर रोड, छत्तरी रोड व करबला तक आपत्तिजनक शब्दों से भरे पर्चे छपवाकर चस्पा करा दिए थे। मामले में सिटी कोतवाली ने कुछ संदिग्धों को उठाया है। डीएफओ को बदनाम करने के लिए विभाग के ही कर्मचारी का हाथ होने का अनुमान है। डीएफओ को निशाना बनाते हुए चस्पा करार पचों को लेकर महिला वर्ग ने निंदनीय और आपत्तिजनक बताया है। इसे सोशल मीडिया ने व्यापक रूप से कवर किया।

जिसने स्थिति यह बना दी कि शिवपुरी शहर के किसी भी विभाग की प्रत्येक महिला कर्मचारी व अधिकारी के चरित्र को संदेह एवं आपत्तिजनक तरीके से देखा जा रहा है। सरकार का कर्तव्य है कि वह महिला कर्मचारियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करे। यह घटना सभी महिला अधिकारियों के चरित्र पर हमला है। विशेष रूप से जब यह असत्य आधार पर हो। इस घटना से संबंधित सभी सोशल मीडिया पोस्टें त्वरित हटाने के लिए कदम उठाएं।