SHIVPURI शोक समाचार - अलंकार पैलेस के मालिक विनोद सोनी का दुखद निधन

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के प्रसिद्ध स्वर्ण आभूषण विक्रेता अलंकार पैलेस के मालिक विनोद सोनी का आज दोपहर दुखद निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि श्री विनोद सोनी उम्र 48 साल पुत्र लक्ष्मीनारायण सोनी गणेश खेडा वालो की पिछले 2 साल से किडनी खराब थी,और वह  डायलिसिस  पर चल रहे थे। 

आज सुबह 12 बजे विनोद सोनी की तबीयत घर पर अचानक से खराब हो गई। परिवार अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहा था लेकिन घर ही उनका निधन हो गया है। विनोद सोनी की अंतिम यात्रा आज शाम शुक्रवार को 6 बजे निज निवास प्रगति बाजार हलवाई खाने से मुक्तिधाम के लिए जाऐगी।