SHIVPURI NEWS - जिले मे राजमाता के स्वास्थ्य लाभ हेतु सुंदरकांड का किया आयोजन,वेंटिलेटर पर है

Bhopal Samachar

शिवपुरी। ग्वालियर के सिंधिया राजवंश राजमाता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजे सिंधिया का पिछले कुछ माह से स्वास्थ्य खराब चल रहा है। इस कारण एम्स में उनका उपचार चल रहा था,लोकसभा चुनाव के दौरान माधवी राजे सिंधिया के स्वास्थ्य में गिरावट की खबरें भी आती रही थी इस कारण सिंधिया समर्थक नेता और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शिवपुरी और कोलारस में राजमाता के स्वास्थ्य सुधार के लिए सुन्दरकाण्ड का आयोजन कराया।

शिवपुरी शहर में पूर्व पार्षद विवेक अग्रवाल और उनकी पत्नी श्रीमती मेघा अग्रवाल सहित ने बैजनाथ धाम शिव मंदिर खुडा BTP स्कूल के सामने स्थित मंदिर पर भव्य सुन्दरकाण्ड का आयोजन कराया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारणी सदस्य विजय शर्मा,मंडल अध्यक्ष  विपुल जेमनी जी और  के पी परमार जी,महिला मोर्चा bjp जिलाध्यछ श्रीमती सीमा शिवहरे जी,भारतीय जनता पार्टी की पूर्व जिला मंत्री श्रीमती लछमी जाटव, नगर पालिका शिवपुरी के पूर्व अध्यक्ष  मुन्ना लाल कुशवाह जी, मंगलम के कोषाध्यछ  दीपक गोयल जी, शिवपुरी नगर पालिका के पार्षद  डिंपल जैन,अनिल बघेल जी,  इस्माइल खान जी, श्री कुलदीप शर्मा, श्री गोपी शर्मा जी,श्री अरुण पंडित शामिल हुए।

कोलारस में भी कराया गया सुंदरकांड का आयोजन

राजमाता माधवी राजे सिंधिया के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए सोमवार को कोलारस के धर्मशाला हनुमान मंदिर पर भाजपाइयों ने सुंदरकांड के पाठ का आयोजन कराया। इस आयोजन में कोलारस विधानसभा क्षेत्र के कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

सुंदर कांड के पाठ का गायन गायक कलाकार महेश गुप्ता (पूर्व पार्षद नगर परिषद कोलारस), गोपाल जोशी, मोनू भार्गव द्वारा किया गया। पाठ का आयोजन बलवीर निबोरिया प्रदेश कार्य समिति की ओर से किया गया था। इस आयोजन कोलारस जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन खेमरिया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रोहित बंसल, पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीराम गौड़, जिला पंचायत सदस्य अवधेश सिंह मथना, कोलारस मंडल महामंत्री राम सडेया,दीपक जैन चंदू श्रीवास्तव धनपाल सिंह यादव, बल्ली ठेकेदार ,मुकेश चोबे, दीपक जैन, हेमंत गोयल, गजराज सिंह कुशवाहा, जसवंत पाल, दीपक रघुवंशी, गोलू चौबे, महावीर जैन, आयुष बिंदल, अभिषेक जैन, प्रदीप बैरागी, गुड्डा राव, देवेंद्र गर्ग, ओपी भार्गव, पवन शिवहरे, भगवत शर्मा, कैलाश पांडे, आदि लोग उपस्थित रहे। जिनके द्वारा हनुमान जी के दरवार में राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई।

पिछले तीन माह से एम्स में जारी है उपचार

जैसा कि विदित है कि  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद ही अपनी मां राजमाता माधवी राजे की तबीयत खराब होने की बात लोगों को बताई। राजमाता माधवी राजे सिंधिया को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद 15 फरवरी को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। तब से लेकर अब तक उनकी हालात नाजुक बनी हुई है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

राजमाता माधवी राजे सिंधिया की हालात ख़राब होने के चलते उनकी बहू महारानी प्रिदर्शनी राजे सिंधिया और महाआर्यमन सिंधिया को चुनावी कैम्पेन को छोड़कर जाना पड़ा था। सिंधिया खुद 5 अप्रैल को दिल्ली रवाना हुए थे। इसके बाद वह 6 मई रात वापस शिवपुरी पहुंचे थे। सात मई का चुनाव कराने के बाद उसी शाम वापस दिल्ली रवाना हो गए थे।