SHIVPURI NEWS - शहर के विकास के लिए बना विकास मंच, यह बनाए अध्यक्ष, ऐसे होगा विकास

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के चहुंमुखी विकास के लिए गठित संस्था शिवपुरी विकास मंच की बैठक में संस्था के अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। बैठक में उपस्थित लगभग दो दर्जन सदस्यों ने सर्वसम्मति से शिवपुरी विकास मंच के अध्यक्ष पद के लिए समाजसेवी तेजमल सांखला के नाम पर सहमति व्यक्त की।

सांखला ने अपने मनोनयन पर सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और शहर विकास के संकल्प को दोहराते हुए सभी से सहयोग की अपेक्षा की है। शिवपुरी विकास मंच की नवीन कार्यकारिणी घोषित करने के लिए संस्था के सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष राजमल सांखला को अधिकृत किया। जिसके पश्चात उन्होंने अपनी कार्यकारिणी का गठन कर उसको घोषणा की।

सामान्य बैठक में जिनेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि शिवपुरी विकास मंच की पहली प्राथमिकता शहर को साफ- स्वच्छ सुन्दर और प्रदूषण रहित बनाने की रहेगी तथा इस दिशा में शिवपुरी विकास मंच निरंतर कार्य करेगी। शिवपुरी की यातायात व्यवस्था भी ठीक नहीं है और अस्थायी अतिक्रमणों ने शहर की सुंदरता को ग्रहण लगा दिया है।

यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए शीघ्र ही शिवपुरी विकास मंच प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगी। शहर के पर्यटन स्थलों की दशा सुधारने के लिए भी संस्था काम करेगी। समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाऐंगे। वृद्धजनों, दिव्यांगों, महिलाओं और बच्चों के हित में विशेष कार्य किए जाऐंगे। मूक पशु-पक्षियों के हित संवर्धन में भी संस्था लगातार कार्य करेगी। शहर को प्रतिभाओं को तथा शिवपुरी के विकास में अच्छा कार्य करने वाली संस्थाओं,समाजसेवियों अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। शिवपुरी विकास के लिए संस्था अपने जनप्रतिनिधियों के संपर्क में भी रहेगी। आभार प्रदर्शन की रस्म अशोक कोचेटा ने अदा की।

इन्हें भी सौंपी विभिन्न जिम्मेदारियां

संस्थाध्यक्ष तेजमल सांखला ने अपनी कार्यकारिणी में समाजसेवी डॉ. रामकुमार शिवहरे और अशोक कोचेटा को उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है। महासचिव का कार्यभार जिनेन्द्र कुमार जैन संभालेंगे। तरुण अग्रवाल और सौरभ सांखला को सह सचिव बनाया गया है जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में श्याम सुन्दर राठौर और विष्णु सोनी काम करेंगे।

संगठन मंत्री विमल जैन मामा, कोऑर्डिनेटर अजय बिंदल, संयोजक सेवा प्रकल्प हरिओम जैन तथा शीतल जैन, संयोजक मंच रितेश सांखला, संयोजक कपिल सहगल, संयोजक भोजन व्यवस्था वसंत गोयल तथा महेन्द्र वशिष्ठ, संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ आरके जैन को बनाया गया है। विधि सलाहकार की भूमिका एडवोकेट संजीव बिलगैंया निर्वहन करेंगे। संयोजक रेलवे का दायित्व किशोर खंडेलवाल को सौंपा गया है तथा मीडिया प्रभारी रोहित मिश्रा रहेंगे।

अध्यक्ष सांखला ने बताया कि संस्था का विधिवत पंजीयन कराया जाएगा और पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन वर्ष रहेगा। इसके अलावा तात्कालिक निर्णय हेतु पांच सदस्यों की कोर कमेटी बनाई गई है जिसमें तेजमल सांखला, मुकेश जैन पेट्रोल पंप, अशोक कोचेटा जिनेन्द्र जैन और सौरभ सांखला रहेंगे। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमन गोयल, विनोद शास्त्री, किशोर जैमिनी, दिनेश गर्ग गुड्डे और गिर्राज ओझा कार्य करेंगे।