SHIVPURI NEWS - महाआर्यमन सिंधिया के सभी कार्यक्रम निरस्त,दादी माधवी राजे की तबीयत बिगडी

Bhopal Samachar

शिवपुरी। ग्वालियर राजवंश के महाराज और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बीते कई दिनो से स्वास्थ्य खराब चल रहा है और वह एम्स में भर्ती है। बीते 30 अप्रैल को ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिल्ली रवाना हो गई थी। अब खबर आ रही है कि आज ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया के सभी कार्यक्रम निरस्त हो गए और वह अपनी दादी के पास दिल्ली रवाना हो गए।

बता दें कि गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी राजमाता माधवी राजे सिंधिया की 30 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया दिल्ली के लिए रवाना हो गईं थी।

जिससे उनके आगामी 2 मई तक के दौरे निरस्त कर दिए गए हैं। इसके बाद प्रियदर्शनी राजे सिंधिया दिल्ली से वापस नहीं लौट सकीं थी। इसकी मुख्य वजह राजमाता माधवी राजे सिंधिया की बिगड़ी तबीयत को माना गया था और आज महाआर्यमन सिंधिया भी दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। हालांकि महाआर्यमन सिंधिया के दिल्ली जाने की खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।