SHIVPURI जिला ​हीटवेव की चपेट में, 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाए, देखिए बाजार

Bhopal Samachar
शिवपुरी। नौतपे के दूसरे दिन भी सूर्यदेव का पारा रविवार को 44 डिग्री से ऊपर पहुंच गया,उपर से राजस्थानी की ओर से चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगो को जलाकर रख दिया। आज की रात भी गर्म रहने का अनुमान है न्यूनतम पारा 32 डिग्री के पास रहेगा,कुल मिलाकर ना दिन में आराम रहेगा और ना ही रात में चैन,ऊपर से चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगों को जीना मुश्किल कर दिया है।

आज रविवार को शिवपुरी शहर का आधा बाजार बंद रहता है,लेकिन हीट-डे का दूसरा दिन हीटवेव के हवाले होने के कारण शहर की सड़कें सूनी हो गई,लॉकडाउन जैसे दृश्य कैमरे में कैद किए है। दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक सडको पर एक्का दुक्का लोग ही दिखे,ऐसी ही स्थिति वाहनों की रही। गर्मी के कारण लोगों ने रविवार को घर में ही रहना पसंद किया।

आती जाती रही बिजली

रविवार के दिन लोगों ने घर पर आराम करना पसंद किया। आम रविवार के तुलना में इस रविवार को बाजार कम ही खुला था,जो घरों से आवश्यक काम के लिए निकले थे वह दिन भर छाव की तलाश में रहे। जो घर पर थे उन्हें बार बार बिजली के संकट का सामना करना पड रहा था। बिजली का खेल भी दिन भर लुका छुपी का चलता रहा,आने वाले दिनों में लोगों को इसी प्रकार की गर्मी का सामना करना पडेगा।

नौतपा की शुरुआत शनिवार से हो गई। पहले दिन पारे में अचानक से 2.8 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

हीट-डे के दूसरे दिन यह रहा सड़कों का हाल

शिवपुरी शहर की मुख्य मार्केट टेकरी पर आम दिनों में पैदल भी निकलना मुश्किल होता है लेकिन सूर्यदेव की कृपा से आज टेकरी की सडको पर आप कार भी आसानी से दौडा सकते है

वही न्यू ब्लॉक चौराहे पर दिन भर जाम की स्थिति रहती है वहा आज सड़को पर सन्नाटा पसरा था लोगो को इस सड़क को देखकर लॉकडाउन वाले दिन याद आ गए।

दिन भर चहल पहल रहने वाली राजेश्वरी रोड भी सुनी थी, इक्का दुक्का वाहन ही निकल रहे थे।

गुरुद्वारा चौहारे शहर का व्यस्ततम चौराहे में गिना जाता है,इस चौराहे पर ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए शहर की इकलौती लालबत्ती सिस्टम लगा है,लेकिन इस चौराहे पर भी वीराना छाया हुआ था।

झांसी तिराहे शहर की बात करे तो यह भी शहर का सबसे व्यस्त स्थान है। लेकिन जब शिवपुरी समाचार ने इस तिराहे का दृश्य अपने कैमरे में कैद किया तो सड़क पर एक वाहन नहीं था और राहगीर भी दूर दूर तक नहीं दिख रहे थे।