SHIVPURI NEWS - सीने में दर्द वाले पेशेंट को अस्पताल में जमीन पर लिटा दिया, उपचार भी नही किया मौत: शिकायत

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिला अस्पताल से हमेशा स्वास्थ्य विभाग को बदनाम करने वाली खबर आती है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ पर फिर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लग रहा है,इस मामले में मृतक के बेटे ने एसपी शिवपुरी को इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराते हुए जांच की मांग की है और दोषियों पर मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है।


जानकारी के अनुसार शिवपुरी शहर के फक्कड कॉलोनी में रहने वाली 45 साल की महिला को बीते 31 मार्च की रात सीने में अचानक तेज दर्द हुआ,इस कारण परिजन उसे आधी रात ही जिला अस्पताल लेकर आए। मृतक के बेटे बृजेंद्र सिंह चौहान का आरोप है कि सीने में दर्द जैसे गंभीर  पेशेंट   का पर्चा बनवाने के लिए आधा घंटा इंतजार करना पडा उसके बाद ही इलाज शुरू हुआ है।

अस्पताल के स्टाफ ने महिला को ICU में ना भर्ती करते हुए मेडिकल वार्ड की जमीन पर लिटा दिया। उचित इलाज के अभाव में महिला की तबीयत में सुधार ना होते हुए तबीयत बिगड रही थी। बेटे ने बताया कि डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ से उचित उपचार की गुहार लगाता रहा लेकिन उपचार नहीं किया जा रहा था। उल्टा स्टाफ मेरे साथ अभद्रता कर रहे थे।

बृजेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि सुबह 7 बजे मां की मौत हो गई। उपचार में बरती गई लापरवाही की शिकायत सिविल सर्जन से की तो हमसे अभद्र व्यवहार किया गया। साथ ही मां के शव को बाहर फिंकवाने के बात कही। मां की मौत उपचार में बरती गई लापरवाही के चलते हुई है। इसलिए डॉक्टर, स्टाफ और नर्स पर कड़ी कार्रवाई हो।