SHIVPURI NEWS - ब्राह्मण से लेकर वाल्मीकि को चुनाव लडने का मौका देती है भाजपा,कांग्रेस दमन करती है

Bhopal Samachar

शिवपुरी। पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल ने टिकट ना मिलने के कारण कांग्रेस का साथ छोड भाजपा का दामन थाम लिया है। कांग्रेस के त्याग करने और भाजपा के झंडे के नीचे खड़े होने पर शिवपुरी समाचार से बातचीत में कहा कि भाजपा ब्राह्मण से लेकर बाल्मिक समाज के लोगों को चुनाव लड़ने का मौका देती है,भाजपा किसी एक व्यक्ति विशेष की पार्टी ना होकर कार्यकर्ता प्रमुख पार्टी है।

कांग्रेस ने मेरा दोहन किया है,कांग्रेस में व्यक्ति विशेष के निर्णय पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर थोप दिए जाते है कोई विचारधारा नही है। देश जब से आजाद हुआ है जब से कांग्रेस ने किसी पाल बघेल समाज के व्यक्ति को आज तक लोकसभा ओर विधानसभा में पहुंचने का मौका नही दिया। देश में पाल बघेल समाज की इतनी बडी संख्या है। कांग्रेस से मैने टिकट मांगा,लेकिन तो छोडो आश्वासन तक नहीं दिया।

कांग्रेस का अब कोई केडर नहीं बचा है,भाजपा की सोच है,विचारधारा है व्यक्ति विशेष की पार्टी ना होकर कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां नेता नहीं कार्यकर्ता सर्वोपरि है। कांग्रेस के लोग कांग्रेस को हराने का काम करती है,करैरा से प्रागीलाल जाटव की हार हुई है,कांग्रेस के लोगो ने मिलकर ही प्रागीलाल को चुनाव हरावा दिया था। भाजपा की कार्यशैली और विचारधारा को देखकर ही मैंने भाजपा की सदस्यता ली है।