SHIVPURI NEWS - परिवार के साथ खाना खाने गए 7 साल के मासूम के साथ कुकृत्य,घायल हुआ मासूम

Bhopal Samachar

करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग के सीहोर थाना क्षेत्र में निवास करने वाले एक 7 साल के बालक के साथ कुकृत्य करने का मामला प्रकाश में आया है। बालक अपने परिवार के साथ एक शादी में खाना खाने गया था और वह पंगत में पानी परोसने के लिए रुक गया था,तभी मासूम के साथ यह घटना घट गई। पुलिस ने परिजनों के सूचना पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार सीहोर थाना क्षेत्र में एक शादी थी। इस शादी में गांव का ही एक युवक अपने परिवार के साथ पहुंचा था। जहां उसका 7 साल का मासूम पंगत में पानी परोसने रह गया था। बताया जा रहा है कि तभी मासूम को गांव का ही अनिल कुशवाह अपने साथ झाड़ियों में ले गया। वहां ले जाकर आरोपी ने उसके साथ कुकृत्य कर डाला।

जिससे मासूम घायल हो गया। मासूम रोते रोते घर पहुंचा और पूरी घटना परिजनों को बताई। परिजनों ने तत्काल इस मामले की शिकायत सीहोर थाने में की। जहां पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 377, पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। इस गंभीर मामले में पुलिस की तत्परता के चलते पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया। इस मामले में थाना सुनील राजपूत थाना प्रभारी सीहोर, गोविन्द सिंह तोमर, शमशेर सिंह, सतेंद्र रावत,विनोद कुमार की सराहनीय भूमिका रही।