SHIVPURI NEWS - रंग रसिया होली सेलिब्रेट कार्यक्रम में जमकर थिरके ​शिवपुरी के युवक युवती, रेन डॉस का आनंद

Bhopal Samachar

शिवपुरी। रंगो के त्योहार में हर कोई मस्ती करना चाहता है। शिवपुरी में पहली बार रंग रसिया कार्यक्रम का आयोजन शिवपुरी के रेलवे स्टेशन रोड कमला हेरिटेज में होटल में किया गया। यह कार्यक्रम प्रो-स्टूडियो ने आयोजित कराया था। सोमवार की दोपहर 12 बजे शुरू हुआ यह कार्यक्रम 4 बजे तक चला। इस कार्यक्रम में शहर के 5 सैकड़ा लोगों ने शिरकत की ।

रंग रसिया कार्यक्रम में शहर की फैमिली सहित कप्पल और युवक युवतियों ने भाग लिया। रंग रसिया कार्यक्रम में एक शानदार स्टेज बनाई गई थी,जिस पर महानगर से आए डीजे वाले बाबू ने अपने ही अंदाज में समा बांध दिया। डीजे की धुन सभी युवाओं ने लगातार चार घंटे डांस किया। वही आयोजन कर्ताओं ने रंग गुलाल की कमी नहीं की मशीनों से गुलाल को उड़ाया जा रहा था जिससे पूरा माहौल रंगीन हो गया  था।

रेन डांस और पूल में की युवओ ने मस्ती

रंग रसिया कार्यक्रम में रेन डांस का भी आयोजन किया गया था। इस रेन डांस में अलग अलग कलर का पानी छोडा जा रहा था। वही पूल मे भी कलर का मिलाया था। पानी के साथ म्यूजिक और रंग भरे त्यौहार पर रंगीन बरसात और साथ में अपने साथी का हाथ,युवाओं को सोने पर सुहागा हो गया। युवाओं ने दिल खोलकर म्यूजिक पर डांस किया। 
G-W2F7VGPV5M