SHIVPURI NEWS - पुलिस की होली: रंग बिरंगे रूप में दिखे पुलिसकर्मी, SP और कलेक्टर भी दिखे मस्ती के मूड में

Bhopal Samachar

शिवपुरी। होली के दूसरे दिन पुलिस की होली का अपना अलग ही अंदाज रहता है। परंपरा अनुसार होली के दूसरे दिन आज मंगलवार को पुलिस परेड ग्राउंड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रंगों के इस उत्सव में एसपी अमन सिंह राठौड़ ने अपने अधीनस्थों के साथ जमकर होली खेली,इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर रविंद्र चौधरी भी शामिल हुए साथ भी जिले के मीडियाकर्मी भी पुलिस के रंग में रंगे नजर आए। इस उत्सव में पारंपरिक और फिल्मी गाने पर डांस करने से ये अधिकारी भी अपने कदम नहीं रोक पाए।

लगातार ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों ने अपने कप्तान के साथ होली खेली तो उनका जोश भी दोगुना हो गया। इस उत्सव में कलेक्टर रविन्द्र चौधरी और एसपी अमन सिंह राठौड़ होली के रंगो में रंगे नजर आए। फिल्मी गाने व देश भक्ति की धुनों पर कोई भी अपने कदम नहीं रोक सका साथ में जिले पत्रकार भी ठुमके लगाते नजर आए।

इस उत्सव में जिले के सभी अनुविभाग के एसडीओपी सभी थानों के टीआई सहित तमाम एसआई एएसआई और आरक्षक एक साथ मस्ती करते नजर आ रहे थे। होली के रंगों में इस तरह रंगे की पहचान पाना मुश्किल हो रहा था।

एसपी अमन सिंह राठौड़ ने कि कहा कि होली पर लोग खुशी-खुशी त्योहार मना सकें, इसके लिए लगातार ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी बधाई के पात्र हैं। ये रंगों का त्यौहार है। आज हमारी होली का दिन है। होली रंगों का ही नहीं आपसी मनमुटाव को धोने वाला त्यौहार है। साल भर ड्यूटी करके थक चुके पुलिस कर्मियों के उत्साह और उमंग को ये त्यौहार दुगना कर देता है।
G-W2F7VGPV5M