SHIVPURI NEWS - शिक्षिका ने गटका जहर, निकम्मे पति के है अवैध संबंध, तलाक लेने दबाव बना रहा है

Bhopal Samachar

करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे में रहने वाली एक शिक्षिका ने जहर गटक लिया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडिता ने अपने पति की हरकतों के कारण जहर खाया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।  

प्राइवेट स्कूल में टीचर का जॉब करने वाली  रंजना पत्नी धर्मेन्द्र कोली उम्र 29 साल निवासी करैरा ने गुरुवार की दोपहर जहर खा लिया। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के अनुसार उसका पति कल दिन भर घर पर नहीं था और रात को भी लौट कर घर नहीं आया। आज दोपहर में घर आया तो उसकी मारपीट कर दी। इसी कारण उसने जहर खा लिया।

महिला के अनुसार उसका पति आए दिन ऐसा करता है।  पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा- तलाक के लिए भी बना रहा है दबाव, कई महिलाओं से है संबंध रहा है। इसी के चलते वकील के कहने पर कागज पर साइन करने के लिए दबाव बना रहा है। पीड़िता के अनुसार वह न तो मायके जा सकती है और न ही कहीं और जाकर रह सकती है।

ससुराल में पति आए दिन मारपीट करता है इसी कारण उसने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। महिला का कहना है कि उसका पति कुछ कमाता भी नहीं है, इसी कारण उसे एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने जाना पड़ता है तब कहीं जाकर घर खर्च चलता है, बावजूद इसके उसका पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। महिला की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।
G-W2F7VGPV5M