SHIVPURI NEWS - महिला का चुप रहने की किमत चुकानी पडी अपनी आबरू लुटा कर, पढिए पूरी खबर

खनियाधाना। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के खनियाधाना थाना में एक 24 साल की महिला के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज किया है। महिला को आरोपी कई दिनो से परेशान कर रहा था,गांव के ही युवक ने महिला के साथ 15 दिन में दो बार बलात्कार किया। युवक से परेशान होकर महिला ने थाने में आकर युवक के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।

खनियाधाना थाना सीमा में आने वाले राज नगर की रहने वाली 24 साल की विवाहिता ने थाने आकर पुलिस को बताया कि राज नगर गांव में निवास करने वाला सोनू लोधी पिछले समय से उसे परेशान करता था। जहां भी मिलती थी अश्लील इशारे करता था। महिला ने पुलिस को बताया कि विवाद और बदनामी होने के कारण वह उसको इग्नोर करती रही थी।

15 मार्च को महिला जब घर में अकेली थी,इसका फायदा उठाकर सोनू घर में घुस आया और उसका बलात्कार कर दिया,जाते जाते फिर सोनू उसको धमकी दे गया अगर इस घटना का जिक्र और किसी से किया तो वह जान से मारने देगा।

महिला के चुप रहने के बाद सोनू की हिम्मत और बढ़ गई। 26 मार्च को सोनू फिर उसके घर में घुस गया और फिर उसके बाद बलात्कार कर दिया,विरोध करने पर उसकी मारपीट कर दी। सोनू के कारण परेशान होने के बाद महिला पुलिस थाने पहुंची और सोनू लोधी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करा दिया।