SHIVPURI NEWS - महिला में मारी अज्ञात वाहन ने टक्कर, पैदल अपने घर लौट रही थी, अस्पताल में भर्ती

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शिवपुरी शहर के जिला अस्पताल से मिल रही हैं जहां एक वृद्ध महिला गमी में शामिल होकर अपने बेटे के साथ अपने घर लौट रही थी। जिसके बाद वह पैदल ही जा रही थी तभी अचानक एक वाहन आता हैं और उसमें टक्कर मार देता हैं। जिसके बाद वृद्ध महिला गंभीर घायल हो जाती हैं। जिन्हें शिवपुरी जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया हैं।

जानकारी के अनुसार निवासी खोरघार की रहने वाली वृद्ध महिला पुष्पा पाठक ने बताया कि मैं गर्मी में शामिल होने शिवपुरी के सिरसौद में गई हुई थी। जिसके बाद मैं अपने घर मैं अपने घर खोरघार वापस लौट ही रही थी, तभी खोरघार के मोड पर एक अज्ञात वाहन आता हैं और मुझमें टक्कर मार दी। जिसके बाद मेरे यहां काफी चोटें आती हैं। फिलहाल वृद्ध महिला को शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां उसका उपचार जारी हैं।