शिवपुरी। जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र के कटमई बाईपास पर कल रात एक ट्रक ड्राइवर चाय पीने रूका था जिसके बाद ड्राइवर को पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद कंटेनर का ड्राइवर वहां से कंटेनर लेकर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने कंटेनर के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया हैं।
जानकारी के अनुसार निवासी ग्राम मसूदपुर जिला मुरैना का रहने वाला मुकेश पुत्र लायक सिंह गुर्जर ट्रक क्रमांक RJ11GB6797 पर ड्राइवरी का काम करता है। बीती रात मुकेश अपने ट्रक में आगरा से सरसों भरकर ला रहा था। तभी ट्रक को उसने शिवपुरी के कटमई तिराहे पर रौका और वह पास में गुमटी पर चाय पीने जाने लगा।
तभी गुना की और से आ रहे कंटेनर क्रमांक एमपी 09 जीएफ 6641 के चालक ने तेजी और लापरवाही से ट्रक को चलाते हुए मुकेश को रौद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद कंटेनर का चालक कंटेनर को लेकर फरार हो गया।
