SHIVPURI NEWS - बुआ के घर आई 18 साल की चंदा की मौत,घर पर अकेली थी: जांच शुरू

Bhopal Samachar
पिछोर। खबर शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना सीमा में आने वाले केढर गांव में एक 18 साल की किशोरी की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किशोरी अपनी बुआ की बीमारी के चलते यहां आई थी। बुआ के ऑपरेशन के चलते युवती के बुआ, फूफा और उसके पिता झांसी में थे। जब परिजन वापस लौटे तो किशोरी फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम का जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार साहब सिंह लोधी निवासी ग्राम केढर थाना ने पुलिस को बताया कि मेरी मां मुन्नी लोधी का झांसी में ऑपरेशन हुआ है। मैं झांसी में था। मेरे साले महेश लोधी भी झांसी में थे मेरे साले महेश लोधी की लड़की चंदा लोधी उम्र 18 साल चार दिन पहले मेरे घर ग्राम केढर में घर की देखरेख के लिए आई थी।

शुक्रवार-शनिवार की रात घर के कमरे के अंदर चंदा लोधी ने पंखे के कुंदे में साड़ी से फांसी लगा ली है। सुबह जब घर के अन्य सदस्य देखा की कमरे के गेट खोले तो वह अंदर से बंद थे। अंदर झांक कर देखा तो चंदा फांसी पर लटकी थी।