SHIVPURI NEWS - पत्नी से हुए झगड़े को लेकर युवक ने किया जहर का सेवन, अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी। खबर शिवपुरी शहर के जिला अस्पताल से मिल रही हैं जहां शुक्रवार की रात एक पति पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद पति ने जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी हैं। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम विजरावन टपरन गांव के रहने वाले दिनेश आदिवासी और पत्नी राजवती का विवाद किसी बात को लेकर शुक्रवार की रात हो गया था। पत्नी से हुए झगड़े के बाद दिनेश ने घर में रखी चूहे मारने की दवा को खा लिया था जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

तबियत बिगड़ने के बाद दिनेश को पहले बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत गंभीर होने के चलते दिनेश को रात में ही बदरवास से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।