शिवपुरी। खबर शिवपुरी शहर के जिला अस्पताल से मिल रही हैं जहां दो पक्षों में नाली निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस झगड़े में दोनों पक्षों के 6 से 7 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम बामौर में सीसी सड़क और सड़क किनारे नाली निर्माण काम किया जा रहा है। घर के सामने हो रही सड़क निर्माण में सड़क की ढलान को लेकर विजय सिंह पाल और विशुन लाल पाल के बीच मुहंवाद हो गया था। इसके बाद विशुनलाल पाल और उसके तीन बेटों ने विनोद पाल, सुरेंद्र पाल और ओमी पाल ने विजय सिंह पाल के घर पहुंचकर पथराव किया। इसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-कुल्हाड़ी चली।
इस झगड़े में एक पक्ष के विजय सिंह, उसकी पत्नी लीला बाई, बेटा नरेश, भाई जगदीश पाल घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही विशुनलाल पाल पक्ष के लोग भी घायल हुए है।
जहां विशुनलाल पाल की गंभीर हालत देखते हुए ग्वालियर रेफर किया गया है। बामौर गांव में हुए झगड़े के बाद देहात थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के चार-चार लोगों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
