SHIVPURI NEWS - लवकुश का हुआ हॉकी के राष्ट्रीय कैंप के लिए चयन

शिवपुरी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आगामी 28 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन ग्वालियर में होना है। इसके लिए 21 दिसंबर से 26 दिसंबर तक नेशनल कोचिंग कैंप होगा। इस कैंप के लिए शिवपुरी के हॉकी खिलाड़ी लवकुश शर्मा का चयन हुआ है।

नेशनल कैंप में चयनित होने पर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष एडवोकेट साहब सिंह कुशवाह द्वारा शुभकामनाएं दी गई। शुभकामनाएं देने वालों में संघ के कोषाध्यक्ष संजीव पांडे सह सचिव आदिल विकी, क्लब अध्यक्ष खड़क सिंह दोहरे उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू शिवहरे, (राहुल नरवरिया छत्रपति शाहूजी महाराज हॉकी क्लब सचिव खिलाड़ी - ईशांक चौरसिया, नरेंद्र गोयल राधिका शिवहरे, रूबी रजक, मोहसिन खान, मानिक जैन, मृदुल शर्मा मोंटी, नीलेश शर्मा, रवि कसीव गीता पब्लिक स्कूल, हेमंत जाटव कमल सिंह बाथम, अजय बाथम आदि लोगों ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।