शिवपुरी। शिवपुरी शहर के कोलारस थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक की इलाज के दौरान बुधवार को ग्वालियर के अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा हैं कि प्रधान आरक्षक सड़क पर खड़ी बग्घी से टकरा गया था। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से डॉक्टरों ने ग्वालियर रैफर कर दिया। जिसके बाद इलाज के दौरान आरक्षक ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार कोलारस थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुनील शर्मा सोमवार की रात करीब 8 बजे बाइक पर सवार होकर क्षेत्र में स्थित दाल मिल रोड से निकल रहे है। इसी दौरान गोपालजी गार्डन के पास सुनील शर्मा की बाइक वहां खड़ी बग्घी से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये।
जिसके बाद प्रधान आरक्षक को पहले कोलारस अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद शिवपुरी और वहां से गंभीर हालत के चलते ग्वालियर रेफर किया गया था। जहां ग्वालियर में उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
