SHIVPURI NEWS - दिनारा पुलिस ने ​फ्लैग मार्च निकालते हुए-जनता की निष्पक्ष और भयमुक्त होकर मतदान की अपील

दिनारा। खबर शिवपुरी जिले के दिनारा क्षेत्र से मिल रही हैं जहां विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान का संदेश देने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस प्रशासन ने चुनावी तैयारियों का आगाज किया आगामी 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दिनारा क्षेत्र में शाम को फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च निकालकर मतदाताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष और भयमुक्त होकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।