SHIVPURI NEWS- गृह क्लेश के कारण महिला ने किया जहर का सेवन, भाई लेकर आया अस्पताल, हालत गंभीर

शिवपुरी। शिवपुरी खबर जिला अस्पताल में मिल रही है। जहां एक महिला को उसके परिजनों ने कीटनाशक दवा का सेवन करने के बाद भर्ती कराया है। दरअसल महिला का उसके पति से झगडा हो गया था जिसके बाद उसने गुस्से में आकर घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।

जानकारी के अनुसार बीना बाई बंजारा पति मोहर सिंह बंजारा उम्र 35 साल निवासी थाना क्षेत्र सोनपुरा गांव ने आज सुबह अपने पति से झगडा से गया था जिसके बाद उसने गुस्से में आकर घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया जिससे महिला की हालत खराब हो गई जिसके बाद महिला ने अपने मायके में फोन कर दिया। जिसके बाद महिला को गंभीर हालत में उसका भाई अस्पताल लेकर पहुंचा जहां महिला का डॉक्टरों के द्वारा उपचार किया जा रहा है। अभी महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।