SHIVPURI NEWS- पुलिस विभाग में ट्रांसफर, 04 चार एसआई, 02 एएसआई और दो आरक्षकों के बदले थाने

शिवपुरी| पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने सोमवार को आठ लोगों के तबादले किए हैं। चार एसआई, दो एएसआई और दो आरक्षकों को इधर से उधर किया है। टीआई से पहले फिजिकल थाने में प्रभार में रहे एसआई विवेक यादव को देहात थाने, कोतवाली से रणवीर सिंह चौहान को फिजिकल फिजिकल से सोनिया धाकरे को कोतवाली देहात से अभिमन्यु सिंह को कोतवाली के फतेहपुर पुलिस सहायता केंद्र और एएसआई तेज सिंह गौड़ को पिछोर से दिनारा व योगेंद्र राणा को पिछोर से दिनारा थाने तबादला किया है। जबकि आरक्षक अरुण सिंह राठौर को खनियाधाना से सुभाषपुरा और वीरेंद्र सिंह को बम्हारी थाने से लुकवासा चौकी भेजा है।