SHIVPURI NEWS- मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव बने शिवपुरी के शिक्षक अरविंद सरैया

Bhopal Samachar
शिवपुरी। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के नवीन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होटल मातोश्री में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि सुभाष शर्मा प्रांतीय प्रवक्ता, एवं महिला प्रकोष्ठ के प्रांतीय अध्यक्ष वंदना शर्मा मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की उपस्थिति मे आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना पधारे अतिथियों द्वारा की गई उसके उपरांत जिला अध्यक्ष तारिक सिद्दीकी द्वारा सभी अतिथियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया इसके उपरांत मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ शाखा शिवपुरी का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। इस इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने शिवपुरी के शिक्षक नेता अरविंद सरैया को प्रांतीय सचिव नियुक्त किया है। शिक्षक नेता पिछले लंबे समय से कर्मचारी हितों की लड़ाई को लेकर संघर्षरत रहे है।

इस अवसर पर सभी ब्लॉकों से पधारे कार्यकारिणी के सदस्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए एवं शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत द्वारा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए एवं सहभोज का आयोजन किया गया कार्यक्रम में अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा एवं सभी संगठनों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।
G-W2F7VGPV5M