SHIVPURI NEWS- सिरफिरे आशिक के कारण युवती लटकी फांसी पर-शराब के नशे में घर में घुस गया था युवक

सचिन झा सिरसौद। खबर शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग में आने वाले अमोला थाना सीमा में आने वाले गांव सिरसौद से मिल रही है कि सिरसौद में एक आशिक से परेशान होकर एक 20 वर्षीय युवती ने अपने घर पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजनो को कहना है कि गांव का रहने वाला युवक उसे पसंद करता था। मृतिका उसे पसंद नही करती थी,आज युवक ने युवती के साथ अभद्रता की। इससे परेशान होकर मृतिका फांसी के फंदे पर लटक गई।

सिरसौद गांव की मुस्लिम बस्ती की रहने वाली शब्बो खान उम्र 20 साल सोमवार सुबह 10 बजे अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान शब्बो ने घर के कमरे फांसी लगाने के लिए मिट्टी के बने चूल्हे का सहारा लेते हुए अपने दुप्पट्टे का फंदा बनाकर झूल गई। शब्बो की मां जब घर लौटी तो उसकी बेटी फांसी के फंदे लटकी हुई थी। मां ने जैसे-तैसे बेटी के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक शब्बो की मौत हो चुकी थी।

शब्बो की बहन साइना ने बताया कि उसकी बहन शब्बो को गांव का रहने वाला मोहन परिहार परेशान करता रहता था। युवक उससे शादी करने की बात करता था, जबकि शब्बो उसे पसंद नहीं करती थी। इसी के चलते मोहन कभी भी छेड़छाड़ कर देता था। सोमवार सुबह घर पर शब्बो अकेली थी इसी दौरान मोहन शराब के नशे में घर पर आ गया था, और वह बहन के साथ छेड़छाड़ करने लगा था। जब बहन ने इसका विरोध किया तो उसने घर पर पत्थर बरसा दिए। रोज-रोज की प्रताड़ना से परेशान होकर शब्बो ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

बयानों के आधार पर होगी कार्रवाई: थाना प्रभारी
अमोला थाना प्रभारी रामराजा तिवारी का कहना है युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के बयानों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।