पोहरी। शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के अगर्रा गांव की रहने वाली 35 साल की महिला ने जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।
महिला के पति चिरौंजी आदिवासी ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने ससुराल धोरिया गांव के रहने वाले एक रिश्तेदार को दवा दिलाने के लिए गया हुआ था। इस दौरान उसकी पत्नी कमलेश आदिवासी घर पर ही थी। शुक्रवार शाम उसने घर में रखी कीड़े मारने की दवा को पी ली। सूचना के बाद कमलेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दौरान दम तोड़ दिया।
महिला के पति का कहना है कि उसका किसी भी प्रकार से कोई भी झगड़ा उसकी पत्नी के साथ नहीं हुआ था। महिला के तीन बच्चे हैं।
