पोहरी। खबर शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के गोवर्धन थाना सीमा में आने वाले गांव से मिल रही है कि गांव में रहने वाले एक 10 साल के मासूम के साथ गांव के ही एक 26 साल के युवक ने उसका बलात्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक खिलाफ पॉक्सो सहित बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
ककरौआ गांव में शुक्रवार सुबह 26 साल का जाहर सिंह गांव की 10 साल की मासूम को मोर दिखाने के बहाने अपने साथ गांव के बाहर ले गया, जहां आरोपी ने मासूम के साथ गंदा काम किया। मासूम ने घर आकर अपने साथ हुई घटना अपनी मां को बताई थी।
शुक्रवार दोपहर परिजनों ने इसकी शिकायत गोवर्धन थाना में दर्ज कराई थी। बीती रात पुलिस में मासूम का जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ पास्को सहित बलात्कार की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर शनिवार को आरोपी को गिरफ्त्तार कर लिया है।
