SHIVPURI NEWS- शिक्षकों को नहीं मिली है सातवें वेतनमान की दूसरी-तीसरी और चौथी किस्त, मामला नरवर का

शिवपुरी। जिले के शिक्षा विभाग के विकासखंड नरवर मगरोनी के शिक्षकों को अभी तक सातवे वेतनमान की दूसरी-तीसरी और चौथी किस्त नहीं मिली है। इस शिक्षकों में रोष है। प्रदेश के पूरे शिक्षकों को एरियर की राशि मिल चुकी है। वही लेकिन नरवर के शिक्षकों को अभी तक दूसरी किस्त भी जारी नहीं हुई है। नरवर मगरोनी के आहरण संवितरण का पावर डी डी ओ कर्ण पर है जो कि आज तक कुंभकरण की नींद में सोए हुए हैं

इस मामले को मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के विकासखंड अध्यक्ष केशव बरोदिया ने जिले के उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव एवं जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र रघुवंशी के समक्ष रखा धर्मेंद्र रघुवंशी के द्वारा इस मामले को पहले भी उठाया गया था और डी डीओ करण से भी बात हुई थी और उन्होंने कुछ समय मांगा था और आश्वस्त किया था की अति शीघ्र एरियर राशि मिलेगी परंतु आजकल उनका मोबाइल स्विच ऑफ रहता है और वह किसी से बात करना पसंद नहीं करते हैं जहां एक ओर मुख्यमंत्री जी ने सातवां वेतनमान दिया था किस्तों में बह किस्त नरवर विकासखंड में आज तक नहीं मिल पाई है।

श्री रघुवंशी ने बताया कि इस मामले को हमने जिला शिक्षा अधिकारी महोदय श्री राठौर जी के समक्ष रखा है और उनके द्वारा आश्वस्त किया गया है जल्द ही उनकी एरियर राशि उनके खाते में पहुंचेगी वही दूसरी ओर मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परमार द्वारा आवाज को बुलंद करते हुए कहा गया है यदि शीघ्र ही एरियर राशि उनके खाते में जमा नहीं होती है तो संगठन को मजबूर होकर धरना प्रदर्शन के लिए विवश होना पड़ेगा इसके लिए संगठन एकजुट है और जमकर धरना प्रदर्शन होगा जब तक किशते नहीं मिल जाती।