SHIVPURI NEWS- दूल्हा बनने के 7 दिन पहले 22 साल की युवक की हार्ट फेल होने से मौत

करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना सीमा में आने वाले गाम ढांड गंढी के रहने वाले 22 साल के युवक की मौत हार्ट अटैक आने से हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की जून को उसकी शादी होने वाली थी।

जानकारी के अनुसार, राहुल राजा चौहान शुक्रवार की रात अपने कमरे में खाना खाकर सो गया था। इसी दौरान रात करीब 12 बजे उसे दिल का दौरा पड़ा। राहुल की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे झांसी के अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार राहुल की शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था, लेकिन शादी से पहले आई ऐसी खबर से पूरा परिवार गम में डूब गया है।