SHIVPURI NEWS- पूर्व कांग्रेस नेता राजीव गुप्ता की लाश पुलिस को ताला तोड़कर निकालनी पड़ी

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी शहर की आर्य समाज रोड पर निवास करने वाले पूर्व कांग्रेसी नेता राजीव गुप्ता की लाश सिटी कोतवाली पुलिस को घर का ताला तोड़कर निकालनी पडी। बताया जा रहा है कि राजीव गुप्ता 22 मई को अंतिम बार देखे गए थे। उसके बाद उनकी लोकेशन नही मिल रही थी। 24 मई की रात 10 बजे राजीव गुप्ता अपने ही घर में मृत अवस्था मे मिले है।

जानकारी के अनुसार पूर्व कांग्रेसी नेता और शिवपुरी के पूर्व प्रभारी मंत्री स्व:महेन्द्र सिंह कालूखेडा के खास माने जाने वाले राजीव गुप्ता आर्य समाज रोड पर कल्पना एक्सरे के सामने निवास करते है। 22 मई की रात जल मंदिर पर रात 10 बजे तक उपस्थित थे। राजीव गुप्ता के दोस्तो ने बताया कि सुबह 23 मई को उनको फोन लगाया था तो फोन उठ नही रहा था।

24 मई को उनके दोस्तों ने फोन लगाया तो 12 बजे तक फोन में घंटी बज रही थी लेकिन फोन रिसीव नही हो रहा था। 12 बजे के बाद फोन स्विच आफ हो गया। राजीव गुप्ता अपने घर पर अकेले ही रहते थे उनकी पत्नी और दो बेटियों अमेरिका में रहती है। इस कारण उनके दोस्तों को चिंता होने लगी। राजीव कभी भी फोन स्विच ऑफ नही करता है।

बताया जा रहा है कि राजीव का एक 24 मई की रात 9 बजे राजीव के घर पहुंचा तो घर अंदर से लॉक था और घर के अंदर से बदबू आ रही थी। राजीव गुप्ता के दोस्तो ने राजीव गुप्ता से संपर्क किया वह कृष्ण पुरम कॉलोनी में रहती थी। मौके पर पुलिस पहुंची राजीव की मां और दोस्तो के सामने उनके घर का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया तो राजीव गुप्ता की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली थी।

बॉडी डिकंपोज होना शुरू हो गई थी इस कारण ही वह बदबू मारने लगी थी। बताया जा रहा है कि सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम जांच शुरू कर दी,लाश को पीएम कराकर परिजनों का सौंप दी। आज दोपहर बाद राजीव गुप्ता का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

माना जा रहा है कि राजीव गुप्ता की मौत का कारण हार्ट अटैक हो सकता है। और यह अटैक 22 मई की रात में ही आया है। इसलिए 48 घंटे में बॉडी डिकम्पोज होकर बदबू मारने मारने लगी थी।
G-W2F7VGPV5M